फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: क्षतिग्रस्त की गई प्रतिमा, धरने पर बैठे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के खड़ौरा गांव में लगी डाॅ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को अराजकतत्वों ने तोड़ दिया। भीम आर्मी मंडल के महासचिव विकास कुमार के नेतृत्व में लोग सुबह 11 बजे से धरने पर बैठ गए। सूचना मिलते पर जखनिया एसडीएम मौके पर पहुंचे। लोग तत्काल नई प्रतिमा स्थापित कराने और आरोपियों की धर-पकड़ के लिए अड़े रहे। खड़ौरा गांव स्थित प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देख सुबह दस बजे से ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी। जानकारी होते ही भीम आर्मी मंडल महासचिव विकास कुमार, मंडल उपाध्यक्ष दिनेश बौद्ध, भीम राम, हरी लाल राम, विश्वजीत कुमार, सुजीत राजभर, कन्हैया राम आदि भी प्रतिमा के पास धरने पर बैठ गए। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर पहुंचे जखनिया एसडीए ने धरना स्थल पर मौजूद लोगों से कहा कि प्रतिमा कौन तोड़ा है, अगर जानकारी है तो एफआईआर दर्ज कराए और क्षतिग्रस्त प्रतिमा की मरम्मत करा दी जाएगी।
विज्ञापन

ऐसे में ग्रामीणों और भीम आर्मी मंडल महासचिव विकास राव ने कहा कि यह चौथी बार संविधान निर्माता बाबा साहेब की प्रतिमा को अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर अपमान किया है। इसके पूर्व बीते 22 जनवरी को भी प्रतिमा क्षतिग्रस्त की गई थी। जिस पर तत्कालीन एसडीएम आशुतोष श्रीवास्तव और तत्कालीन भुड़कुड़ा सीओ ने प्रतिमा की मरम्मत के साथ ही चहारदीवारी, सुंदरीकरण, चबूतरा और स्टील की रेलिंग लगाने का आश्वासन दिया था। लेखपाल ने भूमि की पैमाइश भी करा दी लेकिन आज तक अन्य मांगें पूरा नहीं हुईं। ग्रामीणों ने तत्काल नई प्रतिमा लगाने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। देर शाम तक प्रतिमा स्थल पर धरना चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें