फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दोनों तरफ से एक-सा दिखेगा स्टेशन, लिफ्ट-एफओबी की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम मोदी आज करेंगे दिलदारनगर जंक्शन पर हाेने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास, तैयारी पूरी
विज्ञापन

-पीएम के वर्चुअली कार्यक्रम को देखने के लिए की गई व्यवस्था, दो हजार लोगों के लिए लगाई गईं कुर्सियां

21.16 करोड़ में 50 वर्षों की जरूरतों को देखते हुए होगा विकास
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर/दिलदारनगर। दिलदारनगर रेलवे जंक्शन के 21.16 करोड़ से होने वाले पुर्नविकास का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिन में 11 बजे दिल्ली से वर्चुअली करेंगे। इसे रेलवे मंत्रालय ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आगामी 50 वर्षों को देखते हुए तैयार किया गया है। इससे स्टेशन का दोनों तरफ से एक जैसा स्वरूप दिखाई देगा। साथ ही यात्रियों को यहां आधुनिक सुख-सुविधाएं भी मिलने लगेंगी। इसे लेकर रेलवे के अधिकारियों के स्तर से तैयारी पूरी कर ली गई है।
रेल मंत्रालय की ओर से अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत स्टेशनों के आधुनिकीकरण के लिए एक नई नीति तैयार की गई है। इसमें दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ निरंतरता के आधार पर स्टेशनों के विकास की परिकल्पना की गई है। पहले चरण में दिलदारनगर रेलवे स्टेशन का भी चयन किया गया है।
विज्ञापन

यहां अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत भविष्य में यात्रियों की सुविधा, सुगमता व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यकतानुसार स्टेशन भवन, प्रवेश एवं निकास द्वार, 12 मीटर चौड़े फुटओवर ब्रिज, लिफ्ट और एक्सलेटर, कॉनकोर्स, प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग की व्यवस्था होगी।
इसके अलावा दिव्यांग सुविधाओं, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता व्यवस्था, पहुंच पथ, संकेत एवं निर्देश बोर्ड, ट्रेन डिस्प्ले और उद्घोषणा प्रणाली, सुंदरीकरण आदि संबंधी आवश्यक विकास कार्य भी कराए जाएंगे। इसके लिए रेलवे मंत्रालय ने 21.16 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है, जिसका शिलान्यास प्रधानमंत्री के हाथों वर्चुअल किया जाएगा।
स्थानीय स्तर पर दिलदारनगर रेलवे स्टेशन के पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जो सुबह 9 बजे से प्रारंभ हो जाएगा। स्कूल के बच्चों की ओर से सुबह 9 बजे से 10:50 तक बदलते भारत में रेल के योगदान पर आधारित सहित इससे जुड़े कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इस दौरान स्टेशन कैसा होगा स्टेशन का दो मिनट का तैयार वीडियो भी दिखाया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल कार्यक्रम मंच पर एलईडी फ्लैश मंच से पंडाल में बैठे लोग सुन और देख सकेंगे। कार्यक्रम स्थल पर दो हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। वहीं, शनिवार को देर रात तक तैयारी चलती रही। रेलवे के अधिकारी भी पहुंच गए हैं।
-
मिलेंगी ये सुविधाएं
-उत्तरी तथा दक्षिणी ओर नये स्टेशन भवन का निर्माण। इसमें पीआरएस, यूटीएस, वेटिंग हॉल आदि विकसित की जाएंगी।
-12 मीटर चौड़े एफओबी का निर्माण, जिसे सभी प्लेटफार्मों से जोड़ा जाएगा।
-स्टेशन के दोनों तरफ फ्लैग पोस्ट, जिसमें दोनों तरफ राष्ट्रीय ध्वज फहरता रहेगा।
-10 मीटर गुणे 12 मीटर आकार के 12 पीपी सेल्टर प्लेटफार्मर पर लगाए जाएंगे।
-सभी प्लेटफार्मों पर कैफेटेरिया के साथ प्रतिक्षालय का निर्माण कराया जाएगा।
-3800 वर्ग मीटर में पार्किंग की व्यवस्था।
-सभी प्लेटफार्मों पर शौचालयों की व्यवस्था।
-सर्कुलेटिंग एरिया में एक पे एंड यूज शौचालय।
-हार्टिकल्चर और अन्य दृश्य भूमिका विकास कराया जाएगा।
-स्टेशन के दोनों तरफ सर्कुलेटिंग एरिया का विकास।
-स्टेशन के दोनों तरफ प्रवेश द्वार का निर्माण।
-दिव्यांग यात्रियों के लिए अलग से शौचालय व अन्य सुविधाओं की व्यवस्था।
-वीडीसी फ्लोरिंग द्वारा प्लेटफार्मों के सतह का सुधार और विस्तार।
-दो लिफ्ट का निर्माण किया जाएगा।
-नये भवन का पोर्च निर्माण होगा।
-सभी प्लेटफार्मों पर कोच इंडिकेशन बोर्ड और ट्रेन इंफॉरमेशन बोर्ड की व्यवस्था।
-ताड़ीघाट लाइड की ओर सड़क डाईवर्जन के लिए अंडर पास का निर्माण।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें