दुल्लहपुर। जखनिया स्टेशन पर कार्यरत स्टेशन मास्टर जितेंद्र चौधरी द्वारा आए दिन यात्रियों से अभद्र व्यवहार एवं स्टेशन जखनिया पर सलाहकार समिति में नामित सदस्यों से वाद-विवाद को लेकर उनके खिलाफ स्टेशन पर शिकायत पुस्तिका में शिकायत दर्ज की गई। इसकी शिकायत और जानकारी एक्स के माध्यम से डीआरएम सहित रेल मंत्रालय को भेजा गया। बुधवार को जखनिया रेलवे स्टेशन पर एएसएम को शिकायत पत्र सौंपते हुए कहा कि भाजपा सरकार में दिन प्रतिदिन यात्री सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है। यात्रियों के सहूलियत के लिए सारी व्यवस्था की जा रही है। अगर इस प्रकार का व्यक्ति भारतीय रेल को बदनाम करने का काम करेगा तो यह उचित नहीं है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मांग कि है की इस विषय को संज्ञान में लेते हुए ऐसे लोगों के खिलाफ निश्चित रूप से कार्रवाई करने की कृपा करें। इस अवसर पर स्टेशन के नामित सदस्य उमाशंकर यादव, प्रमोद वर्मा, पीयूष सिंह सहित प्रमुख लोग उपस्थित रहे।