फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री विजय मिश्रा के िखलाफ दर्ज कराया बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोन पर धमकी देने के मामले में पूर्व मंत्री विजय मिश्रा और दीपक वर्मा के खिलाफ शक्रवार को वादी सुनील सिंह ने अपना बयान दर्ज कराया। बाकी गवाही के लिए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शरद कुमार चौधरी की अदालत ने दो सितंबर की तारीख नियत की है।
विज्ञापन

कचहरी रोड़ नवापुरा के निवासी सुनील कुमार सिंह ने कोतवाली थाना में 12 मार्च 2017 को तहरीर दिया है। जिसमें उसने आरोप लगाया था कि खबरों से बौखलाए पूर्व मंत्री विजय मिश्र ने फोन पर घमकी दिया। उस के चार दिन बाद 16 मार्च 2017 को उसी नंबर से फोन करके दीपक वर्मा ने जान से मारने की धमकी दी। वादी की तहरीर पर थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ और पुलिस ने आरोप पत्र पेश किया।
मुकदमे में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/एमपी एमएलए कोर्ट में 10 अगस्त को आरोप तय हुआ और गवाही के लिए शुक्रवार की तिथि नियत की गई थी। गवाह उपस्थित होकर अपना बयान दर्ज कराया। बाकी की गवाही के लिए दो सितंबर की तारीख नियत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें