फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में सरकार ने गुंडा राज, माफियाओंं का कमर तोड़ने का काम किया: रवींद्र जायसवाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। प्रदेश सरकार के वर्तमान कार्यकाल के एक साल पूरा होने पर सुशासन, विकास और रोजगार, डबल इंजन की सरकार की थीम पर जनपद के प्रभारी मंत्री व राज्य मंत्री (स्व0प्रभार) स्टांप तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग रवींद्र जायसवाल की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता का आयोजन निरीक्षण गृह लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में हुआ। इस मौके पर लखनऊ में मुख्यमंत्री द्वारा की गई प्रेसवार्ता का सजीव प्रसारण और छह वर्ष की उपलब्धियों, विकास यात्रा पर आधारित लघु फिल्म दिखाई गई। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने जनपद के विधानसभा क्षेत्रों में पिछले एक वर्ष में कराए गए विकास कार्यों एवं उपलब्धियों से संबंधित पुस्तिका का विमोचन भी किया।
मंत्री रवींद्र जायसवाल ने कहा कि मोदी और योगी के नेतृत्व में चुनाव से पहले लिए गए 120 घोषणाओं में से 105 संकल्प पूरे कर लिए गए हैं शेष चार वर्ष में बचे संकल्पों के अलावा अन्य कई विकास परक कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने युवाओं के लिए बीते छह वर्षों में रोजगार का माहौल बनाया है। सरकारी नौकरियों में जातिवाद, भ्रष्टाचार और परिवारवाद को खत्म किया गया है। उद्योग के क्षेत्र में नई क्रांति आई है। प्रदेश सरकार गुंडाराज, माफियाओंं की कमर तोड़ने में जुटी है। उनकी बेनामी संपत्तियों से गरीबों के लिए आवास का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

मंत्री ने बताया कि सरकार द्वारा मुफ्त एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को भोजन, मिड डे मील, मुफ्त किताबें, ड्रेस आदि भी उपलब्ध कराया जा रहा है। गरीब व कमजोर वर्ग के लोगों के लिए अनेक योजनाएं संचालित है। प्रदेश सरकार द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों को उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन, प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, नि:शुल्क राशन आदि उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में वर्तमान वित्तीय वर्ष 2022-23 में 10 करोड़ से अधिक लागत की कुल 21 परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं, जिसकी कुल लागत 842.30 करोड़ रुपये है। 227.64 करोड़ की लागत से महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है।
इसके अलावा उन्होंने जिले में चल रहीं विभिन्न योजनाओं और उनके लागत के बारे में और वर्ष 2017 से 2023 तक विभिन्न परियोजनाएं पूरी होेने की भी जानकारी दी। बताया कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट फरवरी-2023 में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में अभी तक 234 निवेशकों द्वारा 3138.28 करोड़ का निवेश करने के लिए इन्वेस्टर्स यू.पी. के पोर्टल, निवेश सारथी ऐप पर पंजीकरण कराया गया है, जिसके सापेक्ष 208 उद्यमियों द्वारा सरकार के साथ अनुबन्ध करते हुए 2648.58 करोड़ का निवेश किया गया है। राजधानी लखनऊ से जनपद में हैदरिया तक जोड़ने वाली छह लेन पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे (लम्बाई 340 किमी) का निर्माण कार्य यूपीडा द्वारा कराया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जनपद में धारा-14 (1) उत्तर प्रदेश गिरोह बंद अधिनियम के तहत एक जनवरी 2017 से 15 जनवरी 2023 तक 25 गैंग लीडर, सदस्यों एवं उनके सहयोगियों के विरूद्ध संपत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही की गई है, जिसका कुल अनुमानित मूल्यांकन 149.57 करोड़ रुपया है। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिलाध्यक्ष भाजपा भानु प्रताप सिंह, पूर्व विधायक जमानियां सुनीता सिंह और अन्य पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें