कासिमाबाद। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रामलीला मैदान से झांकी निकाल कर अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण में लोगों से सहयोग की अपील की। झांकी रामलीला मैदान से चलकर सोनबरसा, बिशुनपुर, बड़ागांव, कासिमाबाद चौक, तहसील तिराहा, यूसुफपुर रोड, रसड़ा रोड होते हुए ब्लाक परिसर में समाप्त हुई। इसके बाद झांकी बहादुरगंज के लिए रवाना हुई। झांकी रथ को भगवान श्रीराम का कट आउट लगाकर फूलों से सजाया गया था। कार्यकर्ताओं का कहना था कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का विशाल मंदिर अयोध्या में देशवासियों के सहयोग से बन रहा है। इसी क्रम में यहां भी झांकी निकालकर लोगों से यथाशक्ति सहयोग की अपील की जा रही है। कार्यक्रम में भाजपा के मंडल अध्यक्ष संतोष गुप्ता, धर्मेंद्र नाथ राय, नंदा राजभर, डा. मुरलीधर मौर्य, शिवजी गुप्ता, राजेश सिंह, झुन्नू सिंह, दीनानाथ ठाकुर, अरविंद सिंह, लल्लन चौहान, शिवराज बिंद, जितेंद्र वर्मा, मोती बिंद, रामभुवन सिंह, सौरभ सिंह, बृजभूषण सिंह आदि शामिल रहे।