फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सपा के सेक्टर प्रभारी की सड़क हादसे में माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

बाजार से खरीदारी कर लौट रहे थे, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
मनिहारी। बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहे सपा के पहेतिया के सेक्टर प्रभारी की चकबाकर गांव के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार को शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया।
जंगीपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर (धुरेहरा) गांव निवासी उपेंद्र यादव (40) शनिवार को सरौली उर्फ पहेतिया बाजार गए थे। जहां से खरीदारी कर वह शाम को 8 बजे के समय घर लौट रहे थे कि चकबाकर गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन

किसी राहगीर ने देखकर उनके परिजनों को सूचना दी। परिवार के लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहेतिया ले कर गए। जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलते ही सपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डा.वीरेंद्र यादव, पार्टी जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव, डा.एम खालिद, जखनियां के पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, अवधेश यादव राजू, कमलेश यादव भानू,संजय यादव आदि ने घर जाकर समाजवादी झंडा ओढ़ाकर पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें