फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: जंगीपुर में सपा की जमानत जब्त, कांग्रेस प्रत्याशियों की भी नहीं बची नाक

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नगर पंचायत चुनाव में सभी आठ सीटों पर भाजपा, सपा, कांग्रेस और बसपा सरीखे प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशी पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरे थे। हालांकि, भाजपा के प्रत्याशियों ने चार सीट पर जीत दर्ज करने के साथ निकाय चुनाव की लड़ाई में सम्मानजनक स्थिति में रहे, लेकिन सपा के लिए जंगीपुर सीट बेहद दागदार हो गई। जहां सपा प्रत्याशी नेहा गुप्ता की जमानत जब्द हो गई। उनको सिर्फ 58 वोट मिले हैं।
विज्ञापन

ऐसे ही सादात नगर पंचायत पर कांग्रेस के श्रीराम राजभर को 24 मत मिले। इनकी भी जमानत नहीं बची। नगर पंचायत बहादुरगंज की मतगणना में अध्यक्ष पद के लिए कुल छह प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे थे। जिसमें कांग्रेस के इरशाद अंसारी को 162 मत, बहुजन समाज पार्टी के जियाउर रहमान को 876 मत मिलने के साथ ही जमानत भी जब्त हो गई। वहीं, जमानिया नगर पालिका परिषद के चुनाव में कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी गायत्री को 100 वोट मिले और उनकी भी जमानत नहीं बची।
इसी प्रकार, दिलदारनगर नगर पंचायत सीट पर समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी का नगर निकाय के चेयरमैन पद पर अब तक खाता नहीं खुला। इस चुनाव में भी तीनों पार्टियों को हार का मुंह देखना पड़ा। वहीं 1995 के बाद 2023 में भाजपा से अविनाश जायसवाल ने जीत दर्ज किया। यहां समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी अजय गुप्ता 1133 मत पाकर चौथे स्थान पर रहे। जबकि बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी कबीर खां 85 और कांग्रेस का प्रत्याशी शमीम 66 मत पाकर अपनी जमानत भी नहीं बचा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें