फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखमीपुर को हरा रेवतीपुर फाइनल में पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवतीपुर। क्षेत्र के जय कैलेंडर बाबा फुटबॉल क्लब की ओर से आयोजित जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का सेमीफाइनल रेवतीपुर और लखमीपुर के बीच खेला गया। इसमें रेवतीपुर 2-1 से मैच जीतकर फाइनल में पहुंच गया। मैच की शुरुआत में ही रेवतीपुर के टीपू पाल ने एक गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद लखमीपुर की टीम के खिलाड़ी राहुल ने मैच के 46वें मिनट में एक गोल कर टीम को बराबरी पर ला दिया। दोनों टीमें मध्यांतर तक 1-1 की बराबरी पर रहीं। मध्यांतर के बाद 70वें मिनट में एक बार फिर रेवतीपुर के टीपू पाल ने एक और गोल कर टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी। काफी प्रयास के बाद भी लखमीपुर की टीम गोल नहीं कर पाई। रेवतीपुर ने यह मैच 2-1 से जीत कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। निर्णायक की भूमिका जन्मेजय चौरसिया ने निभाई। इससे पहले मुख्य अतिथि विनीत कुमार ने फीता काटकर मैच का उद्घाटन किया। इस अवसर पर धुरेंद्र यादव, सुनील पाल, नितीश कुमार, भोला गुप्ता, राहुल कुमार आदि मौजूद थे। संचालन राहुल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें