फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगीपुर ने अंधऊ को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। गंगोत्री स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में वाजिदपुर में 20-20 अंतर जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित है। चौथे दिन जंगीपुर ने अंधऊ को दस रन से पराजित कर अगले चक्र में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जंगीपुर ने निर्धारित बीस ओवर में दो विकेट पर 84 रन बनाए। लक्ष्य के जवाब में उतरी अंधऊ की टीम 74 रनों पर आउट हो गई। जंगीपुर की तरफ से सोनू ने 48 रन बनाए, जबकि रजत ने पांच विकेट लिए। अंधऊ की ओर से आकाश ने 34 रन बनाए तथा विवेक ने दो विकेट लिए। मैच में अंपायर की भूमिका पिंटू कुशवाहा, विशाल, स्कोरर अनीश सिद्दीकी, कमेंट्रेटर की मास्टर कुमार ने निभाई। इस अवसर पर आलोक, राजू यादव, मुलायम, सौरव, शेषनाथ यादव, सुभाष आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें