रायपुर बाघपुर गांव स्थित डॉ. अंबेडकर पार्क में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्रा
- फोटो : GHAZIPUR
मरदह। रायपुर बाघपुर गांव स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में दो दिवसीय शहीद हरेंद्र यादव की स्मृति में पांच, तीन किलोमीटर तथा 1600 मीटर की जिला स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता हुई। पांच किलोमीटर दौड़ में भोला यादव पहले, सुनील राजभर दूसरे, सुशील कुमार तीसरे स्थान पर रहे। 1600 मीटर दौड़ में चंदन राजभर प्रथम, ऋषिकेश यादव द्वितीय एवं रितिक राजभर तृतीय रहे। विजेताओं को साइकिल, सीलिंग फैन, टेबल फैन, स्मृति चिन्ह और मेडल देकर सम्मानित किया गया। इससे पहले मुख्य अतिथि आशा यादव ने शहीद हरेंद्र यादव के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर शहीद के पिता केदार यादव, माता प्रभावती देवी, पत्नी प्रमिला देवी, पुत्र राज एवं रोहित, सुनील राम, विजय सिंह यादव, मनोज कुमार सिंह, रामदरश यादव, प्रमोद कुमार, सुजीत राम, शिवनारायण यादव, नंदलाल यादव, रामायन यादव, बृजेश यादव, उदयभान राजभर, रामाधार यादव, नकुल यादव, संदीप यादव, विनय यादव, शेषनाथ, गोविंद, विजयी, छोटू, अमित, जनार्दन राम, राजीव यादव, राजू, जयप्रकाश यादव, शैलेश यादव, रामविजय यादव, घनश्याम गुप्ता और आकाश सिंह मौजूद थे।