राजकीय महिला पीजी कालेज में सीएमओ डॉ. जीसी मौर्य, प्राचार्य डॉ. सविता भारद्वाज के साथ क्रीड़ा चैं?
- फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का रंगारंग समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह बृहस्पतिवार को आयोजित हुआ। इस अवसर पर प्रिया बिंद को महाविद्यालय की क्रीड़ा चैंपियन घोषित किया गया। आज हुई 800 मीटर की दौड़ में पूजा चौधरी सबसे आगे रही। नाजमीन परवीन दूसरे तथा सीमा यादव तीसरे स्थान पर रही। पांच हजार मीटर दौड़ में सिद्धि सिंह प्रथम, रिद्धि सिंह द्वितीय, रिंकू यादव तृतीय, गोला प्रक्षेपण में प्रिया बिंद पहले, प्रियंका यादव दूसरे, दिव्यांशी श्रीवास्तव तीसरे तथा 200 मीटर दौड़ में प्रीति यादव प्रथम, पूजा यादव द्वितीय, साधना कुमारी तृतीय स्थान पर रही। इसी प्रकार ऊंची कूद में प्रिया बिंद पहले, प्रियंका यादव दूसरे एवं वंदना गुप्ता तीसरे तथा 100 मीटर दौड़ में प्राची पांडेय प्रथम, साधना द्वितीय एवं पूजा चौधरी तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जीसी मौर्य ने कहा कि वे खेल को जीवन का अंग बनाएं। इससे वे स्वस्थ रहेंगी तथा उनका जीवन आनंद एवं उत्साह से भरा रहेगा। इस अवसर पर उन्होंने छात्रा पूजा पाल एवं सुनीता कुमारी को आर्थिक सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य. डॉ सविता भारद्वाज ने जीवन में इसी प्रकार कठिन परिश्रम कर विजेता बनने का आह्वान किया। विजेता छात्राओं को मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य ने पदक एवं प्रमाणपत्र प्रदान किया। पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन डॉ. विकास सिंह एवं छायाकंन शिवकुमार ने किया। वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में डॉ. बीएन पांडेय, डॉ. सारिका सिंह, इकलाख खान, डॉ. संतन कुमार राम ने प्रमुख भूमिका निभाई जबकि डा. संगीता, डॉ. निरंजन, डॉ. हरेंद्र यादव, डॉ. शशिकला, डॉ. अकबर, बंशी यादव आदि उपस्थित थे। आभार ज्ञापन संयोजक डॉ. शंभूशरण प्रसाद ने किया।