शहर के राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्राएं।
- फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को वार्षिक खेेलकूद में हुई दौड़ में नाजमीन परवीन अव्वल रही। वहीं, लंबी कूद में पूजा को पहला स्थान मिला। पहले दिन 100 मीटर दौड़ की 15 हीट, 200 मीटर दौड़ की चार हीट, 400 मीटर दौड़ कराई गई। गया। इसमें नाजमीन परवीन सबसे आगे रही। साधना को दूसरा तथा प्रियंका यादव तीसरे स्थान पर रही। भाला प्रक्षेप प्रतियोगिता में प्रिया बिंद प्रथम, अंजू चौधरी द्वितीय, आरती यादव तृतीय स्थान पर रही। लंबी कूद प्रतियोगिता में पूजा यादव पहले, मनीषा दूसरे तथा प्रीति यादव तीसरे स्थान पर रही। मुख्य अतिथि शारीरिक शिक्षा विभाग बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. अभिमन्यू सिंह ने कहा कि महाविद्यालय को खेल के क्षेत्र में सेंटर ऑफ एक्सलेंस बनाने के लिए किसी एक खेल को चयनित कर उसके गहन प्रशिक्षण पर जोर होना चाहिए। प्राचार्य प्रोफेसर सविता भारद्वाज ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। विशिष्ट अतिथि पूर्व राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी नलिनी सिंह रहीं। मुख्य अतिथि के सम्मान में मानपत्र वाचन डॉ. निरंजन यादव ने किया। संचालन डॉ. विकास सिंह ने किया। इस दौरान वरिष्ठ आचार्य डॉ. बीएन पांडेय, डॉ. शिवकुमार, डॉ. दीप्ति सिंह, डॉ. सतेंद्र सिंह, डॉ. अनिता कुमारी, डॉ. संतन कुमार, डॉ. अखलाक खान, डॉ. अकबर आजम, डॉ. शैलेंद्र कुमार यादव, डॉ. हरेंद्र, डॉ. शशिकला जायसवाल, डॉ. संगीता मौर्य, डॉ. सारिका सिंह उपस्थित थीं।