राजकीय महिला महाविद्यालय में कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्राएं।
- फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वार्षिक क्रीड़ा समारोह स्पर्धा-21 के अंतर्गत कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें महाविद्यालय की कुल पांच टीमों ने हिस्सा लिया। बीए द्वितीय वर्ष की टीम ने बीए तृतीय वर्ष की टीम को 45-37 हराकर प्रतियोगिता जीत ली। कप्तान पूजा यादव एवं प्रीति यादव ने शानदार प्रदर्शन किया। इसके पूर्व तृतीय स्थान के लिए खेले गए मैच में बीए प्रथम वर्ष की निधि सिंह की टीम ने बीए प्रथम वर्ष की मुस्कान की टीम को 17-16 से हरा दिया। पूरे मैच में जयंती जैन, नाजमीन परवीन, ज्योति गुप्ता, दिव्यांशी एवं काजल तिवारी ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सविता भारद्वाज ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर किया। उन्हें प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेल में अपना कैरियर बनाएं एवं महाविद्यालय के साथ-साथ अपने देश का भी नाम रौशन करें। आयोजन क्रीड़ा प्रभारी डॉ. शंभूशरण प्रसाद ने किया। इस दौरान डॉ. अनिता कुमारी, डॉ. शिवकुमार, डॉ. संतन राम, डॉ. सारिका सिंह, डॉ. निरंजन यादव एवं डॉ. संगीता मौर्य उपस्थित रहीं।