फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर में गगनदीप और जूनियर में गरिमा गुप्ता अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के राजकीय, एडेड और नान एडेड माध्यमिक विद्यालयों की जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन मंगलवार को आदर्श इंटर कालेज में किया गया। इस प्रदर्शनी में श्रेष्ठ माडल प्रस्तुत करके आदर्श इंटर कालेज के गगनदीप को सीनियर वर्ग में पहला पुरस्कार हासिल हुआ। जबकि राजकीय सिटी इंटर कालेज गाजीपुर के शिवम गुप्ता को दूसरा और एमएएच इंटर कालेज गाजीपुर के शिवम कुमार को तीसरा पुरस्कार मिला। जूनियर वर्ग में राजकीय बालिका इंटर कालेज जमानिया की गरिमा गुप्ता को प्रथम, राजकीय बालिका इंटर कालेज गाजीपुर की मुस्कान यादव को द्वितीय और गहमर इंटर कालेज की धर्मशीला को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। प्रदर्शनी के प्रथम, द्वितीय और तृृृतीय पुरस्कार प्राप्त छात्र एवं छात्राओं को क्रमश: पांच हजार, तीन हजार और दो हजार की धनराशि पुरस्कार के रूप में जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ओपी राय ने प्रदान की। प्रथम तीन पुरस्कारों के अलावा दोनों वर्गों में पांच-पांच सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किया गया। सीनियर वर्ग में लूदर्स कांवेंट बालिका इंटर कालेज गाजीपुर की खुशी वर्मा, डीएवी इंटर कालेज के अंश कुमार वर्मा, शिवकुमार शास्त्री इंटर कालेज की अंजली गुप्ता, जीजीआईसी सादात की शानू कुमारी और रामकरन इंटर कालेज इशोपुर की साक्षी सिंह को एक-एक हजार का सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। जूनियर वर्ग में राजकीय हाई स्कूल सौरी के रवि प्रजापति, जीजीआईसी रामपुर की रिया, मच्छटी की शेख जाकिया, सुभाष विद्या मंदिर इंटर कालेज बहरियाबाद की चांदनी सोनकर को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। निर्णायक मंडल में राजकीय महिला महाविद्यालय गाजीपुर के प्रोफेसर डा. दिवाकर मिश्र, पीजी कॉलेज गाजीपुर के प्रोफेसर डा. अविनाशचंद्र राय, डायट के प्रवक्ता राजवंत सिंह और राजकीय सिटी इंटर कालेज गाजीपुर के प्रधानाचार्य हरेंद्र कुमार शामिल रहे। छात्र-छात्राओं द्वारा प्रदर्शनी में जलवायु परिवर्तन, वैकल्पिक ऊर्जा, सूचना संचार और प्रौद्योगिकी, जेसीबी, जल संग्रहण, एम्बुलेंस, मैथ वर्ग, वैक्यूम क्लीनर, खेलो और सीखो, ध्वनि ऊर्जा से विद्युत ऊर्जा में परिवर्तन आदि से संबंधित माडल प्रस्तुत किया गया। इससे पूर्व कोषाधिकारी अखिलेश प्रसाद सिंह ने फीता काटकर प्रदर्शनी की शुरुआत की। आदर्श इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा. पारसनाथ सिंह ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। एएओ आशीष कुमार श्रीवास्तव नेे संचालन किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रामअवतार यादव, गोपाल सिंह, राजेश विश्वकर्मा, आशा कुशवाहा, रीता यादव, प्रभावती देवी, सुधा सिह, गोपीनाथ मौर्य, सीपी सिंह, शिवानंद उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें