एथलेटिक की कांस्य पदक विजेता अर्पणा सिंह प्रमाण पत्र व मेडल के साथ।
- फोटो : GHAZIPUR
औड़िहार। कौशांबी में चल रही राज्यस्तरीय ओपेन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 14 वर्षीय बालिकाओं की गोला फेंक प्रतियोगिता में क्षेत्र के देवचंदपुर ग्राम निवासी अपर्णा ने कांस्य पदक जीता। विद्यालय के प्रबंधक पंकज सिंह, प्रधानाचार्य सुमन सिंह यादव, खेल प्रशिक्षक गौरव सिंह आदि ने अपर्णा को बधाई दी। गाजीपुर एथलेटिक संघ के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बताया कि अपर्णा एक होनहार खिलाड़ी है। वह निकट भविष्य में भारत की नामचीन एथलेटिक खिलाड़ी होगी।