फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के राजपुर पोखरा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे रविवार की देर रात बरात से वापस जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

लमुई गांव के ग्रामीण बरात में गए थे। देर रात चालक और कुछ युवक बरात से वापस घर जा रहे थे। अचानक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में गोलू यादव (20) निवासी सब्बलपुर‚ कन्हैया यादव (45)‚ मनोहर यादव(40)‚ मुन्ना यादव (35) निवासी लमुई घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. रविरंजन ने घायलों का इलाज किया और बताया कि कन्हैया‚ मनोहर और मुन्ना को हल्की चोटें आई थीं। इलाज के बाद घर भेज दिया गया। जबकि गंभीर रूप से घायल गोलू यादव को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें