फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई, किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घायल दूसरे किशोर की हालत गंभीर, जिला अस्पताल में चल रहा उपचार
विज्ञापन

डीजे बजाने के लिए लाउडस्पीकर लाने के लिए गए थे, लौटते वक्त हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
मनिहारी। बिरनो थाना क्षेत्र के बीबीपुर (वाजिदपुर) गांव के पास बुधवार के रात तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे स्थित खंभे से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार एक किशोर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
शादियाबाद थाना क्षेत्र के बभनौली हंसराजपुर गांव निवासी सत्यम गुप्ता (15) एवं रोहन राजभर (16) निवासी बभनौली हंसराजपुर रात श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाने के लिए बाइक पर सवार होकर बीबीपुर (वाजिदपुर) गांव से डीजे बजाने के लिए लाउडस्पीकर लाने के लिए गए थे। वहां से लाउडस्पीकर लेकर बाइक पर रखकर बभनौली हंसराजपुर आ रहे थे। बीबीपुर वाजिदपुर गांव के पास मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर खंभे से जा टकराई।
विज्ञापन

हादसे में सत्यम गुप्ता और रोहन राजभर गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने आनन-फानन में इलाज के लिए दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनिहारी लेकर आए। जहां डाक्टरों ने सत्यम गुप्ता को मृत घोषित कर दिया एवं गंभीर रूप से घायल रोहन राजभर को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घायल रोहन राजभर बाइक चला रहा था और सत्यम लाउडस्पीकर लेकर पीछे बैठा था। दोनों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन

सत्यम सिद्धार्थ इंटर काॅलेज यूसुफपुर में कक्षा 10 का छात्र था। हादसे में किशोर के मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में चीख-पुकार मची रही। गांव के लोग परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें