फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्डेन कार्ड बनाए जाने में लाएं तेजी : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। रायफल क्लब में विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लाने का निर्देश दिया। कहा कि इसके लिए पंचायत सहायको को अवश्य लगाया जाए तथा प्रतिदिन होने वाले विडियों कॉफ्रेसिंग बैठक में ब्लाक से पंचायत सहायक, विकास खंड अधिकारी या एडीयो पंचायत अवश्य बैठें। नहीं तो प्रगति कम होने पर संबंधित अधिकारी, कर्मचारी का वेतन बाधित किया जाएगा। जिलाधिकारी आर्या अखौरी ने जनपद के प्रत्येक पात्र परिवार के व्यक्तियों का गोल्डेन कार्ड बनाते हुए इसमे तेजी लाने का निर्देश दिया। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों से जुड़ी योजनाओं की माह प्रगति के बारे में समीक्षा करते हुए कहा कि संबंधित अधिकारी समय सीमा में निर्धारित विभागीय विकास परक योजनाओं एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं को समय से पूरा करने के सख्त निर्देश दिए है। गलत फीडिंग करने पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी का वेतन रोकने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू कर पात्र आम जनमानस को त्वरित गति से लाभ पहुंचाया जाए। इसमे किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की योजनाओं से वंचित न रहने पाए। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रो रोस्टर के सापेक्ष 16 घंटे विद्युत सप्लाई प्राप्त होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रो में रोस्टर के हिसाब से 18 घंटे विद्युत सप्लाई का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने बैठक में नहरो की सील्ट सफाई कर टेल तक पानी पहुंचाने को कहा। सचिव व ग्राम प्रधान के द्वारा फोटो युक्त सत्यापन रिपोर्ट के बाद ही सिल्ट सफाई का भुगतान करने का निर्देश दिया। ग्रामीण क्षेत्रो में छुट्टा पशुओ को गो-आश्रय स्थल पर रखा जाए नहीं तो पशु विचरण करते पाये गये तो इसके लिए संबंधित बीडीओ एंव पशु चिकित्साधिकारी जिम्मेदार होंगे। उन्होंने चालू माह तक मनरेगा से बनाए जा रहे गो-आश्रय केंद्रों को पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें