फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: हर महीने के तीसरे शनिवार को होगी भाषण और निबंध लेखन प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। अब बच्चों की साहित्यिक और सांस्कृतिक सृजन क्षमता का विकास किया जाएगा। इसके लिए परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में वाद-विवाद, भाषण और निबंध लेखन आदि प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। हर महीने के तीसरे शनिवार को होने वाली इस प्रतियोगिता में कक्षा तीन से आठ तक के बच्चे भाग लेंगे। जिले में 2266 परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट के अलावा 14 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हैं। विद्यालयोंं में वाद-विवाद, कविता पाठ, भाषण, निबंध लेखन, कहानी लेखन, सम-सामयिक विषयों पर चर्चा प्रत्येक माह के तीसरे शनिवार को आयोजित की जाएगी। जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) सर्वजीत यादव ने बताया कि इसी के तहत 20 सितंबर को कक्षा तीन से 8 तक के बच्चों के लिए जलवायु परिवर्तन विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। विद्यालय के प्रधानाध्यापक की ओर से इस प्रतियोगिता की रिकॉर्डिंग की जाएगी। प्रधानाध्यापक-वार्डेन की ओर से प्रतिभागी छात्र-छात्राओं में से एक सर्वश्रेष्ठ वाद-विवाद की वीडियो रिकार्डिंग 24 सितंबर तक खंड शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध कराएंगे। विकासखंड के सभी विद्यालयों से प्राप्त रिकॉर्डिंग की एआरपी विज्ञान-विज्ञान विषय के नामित दो अध्यापकों तथा खंड शिक्षा अधिकारी की तरफ से समीक्षा की जाएगी। उन्होंने बताया कि ब्लॉक में सर्वश्रेष्ठ एक वाद-विवाद का चयन करके 26 सितंबर तक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान को उपलब्ध कराया जाएगा। तीन सदस्यीय डायट प्रवक्ता इसका मूल्यांकन करेंगे। इसमें से एक सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें