फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दिव्यांग ऑलरांडर रंजीत का भारतीय टीम में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। तहसील क्षेत्र के हेतिमपुर ग्राम के एक साधारण परिवार के बेटे रंजीत शर्मा को डिफरेंटली एबल फेडरेशन फॉर क्रिकेट की ओर से श्रीलंका में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग टी-20 मुकाबले के लिए भारतीय टीम में बतौर ऑलराउंडर चयनित किया गया है। यह जानकारी रंजीत ने दी। उन्होंने बताया कि पिछले 18 वर्षों से क्रिकेट के मैदान पर वह पसीना बहा रहे है। इस दौरान कई असफलताओं के बावजूद अपना हौसला नहीं खोया। 45 प्रतिशत दिव्यांग होने के बाद भी वह बैटिंग और बॉलिंग दोनों विधाओं में खुद को निखारा। उनके पिता जमानिया कस्बे में एक छोटी सी हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य होने के कारण पिता के काम में हाथ बंटाने के साथ-साथ अपने खेल के जुनून को भी जिंदा रखे रहे। भारत और श्रीलंका के बीच यह श्रृंखला 3 से 5 अप्रैल तक श्रीलंका की राजधानी कोलंबो स्थित स्काई स्पोर्ट्स ग्राउंड में खेली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें