गाजीपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर नंदगंज-गाजीपुर सिटी खंड के दोहरीकरण कार्य के परिप्रेक्ष्य में नान-इंटरलाकिंगकार्य के कारण 22 मार्च को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रस्थान करने वाली 01061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर विशेषगाड़ी परिवर्तित मार्ग औड़िहार-भटनी-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी। यह जानकारी वाराणसी के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि 28 एवं 31 मार्च को मऊ से प्रस्थान करने वाली 05137 मऊ-प्रयागराज रामबाग विशेष गाड़ी औड़िहार स्टेशन से चलाई जाएगी। 31 मार्च को प्रयागराज रामबाग से प्रस्थान करने वाली 05138 प्रयागराज रामबाग-मऊ जंक्शन विशेष गाड़ी औड़िहार स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी।