फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: विशेष सचिव ने गौ-आश्रय स्थल का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के जलालाबाद गांव स्थित गौ आश्रय स्थल का निरीक्षण करने शुक्रवार को उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव डा. अखिलेश मिश्रा पहुंचे। उन्होंने बीमार मवेशियों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि कंडी बनाने के लिए मशीन मंगायी जाए और आजीविका मिशन समूह के महिलाओं को भी शामिल करें। पानी, चारा, भूसे का स्टॉक भी देखा। उन्होंने पशुओं का पूजन करने के बाद उन्हें गुड़ और फल खिलाए। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हरिशंकर चौहान से वार्ता की तो उन्होंने बताया कि घर का पैसा लगाकर गौ आश्रय स्थल चलाते हैं। देखभाल के तैनात चार कर्मचारियों को अपने पास से दस हजार रुपये देते हैं। प्रधान प्रतिनिधि हरिशंकर चौहान ने कहा कि बेहतर सुविधा के लिए प्रति मवेशी मिलने वाली धनराशि को बढ़ाया जाए। एक घंटे निरीक्षण के बाद विशेष सचिव आजमगढ़ मार्ग से लखनऊ के लिए रवाना हो गए। इस दौरान जखनिया एसडीएम आशुतोष श्रीवास्तव, बीडीओ त्रिवेणी राम, प्रधान प्रतिनिधि हरीशकर चौहान, एडीओ पंचायत कृपाशंकर गोड़, फैज अहमद, रोशनलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें