फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: एक से चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के जनपदीय टास्क फोर्स अंतर विभागीय समन्वय समिति की बैठक शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देश दीपक पाल ने अपर जिलाधिकारी भू/राजस्व आशीष मिश्रा को बताया कि जनपद में एक अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 10 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलाए जाने का निर्देश शासन से प्राप्त हुआ है। इसको लेकर ब्लॉक स्तरीय अंतर समन्वय समिति की बैठक कर ली गई है। उन्होंने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत मुख्य रूप से सार्वजनिक भवनों, धार्मिक स्थलों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों, सीएचसी, पीएचसी, आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय आदि के आसपास नालियों की सफाई, झाड़ियों की कटाई, एंटी लार्वा का छिड़काव, फॉगिंग करने का निर्देश दिया गया है। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप पांडेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी रामनगीना यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें