कासिमाबाद स्थित पार्टी कार्यालय में सपा के प्रदेश मजदूर सभा के नवनियुक्त प्रदेश सचिव जयनाथ राजभ
कासिमाबाद। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर हुई। इसमें सपा मजदूर सभा के नवनियुक्त प्रदेश सचिव जयनाथ राजभर का स्वागत किया गया। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को एसआईआर में सभी मतदाताओं का नाम जुड़वाने में मदद करने के लिए निर्देशित किया गया। पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा ने कहा कि देश काफी विषम परिस्थितियों में चल रहा है। सरकार विपक्ष को समाप्त करने पर तुला है। हम सभी को इसका मिलकर विरोध करना है। समाजवादी पार्टी उनके सभी मंसूबों को नाकाम करेगी। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि अपने- अपने गांव और बूथ पर हो रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में किसी मतदाता का नाम छूट न जाए इस पर ध्यान केंद्रित करना है। सरकार दबे कुचले पिछड़े अल्पसंख्यकों का नाम मतदाता सूची से बाहर करने पर तुली हुई है। ऐसा प्रयास को सफल नहीं होने देना है। अंत में प्रदेश नेतृत्व द्वारा समाजवादी मजदूर सभा के प्रदेश सचिव के पद पर स्थानीय विकासखंड के साधापुर गांव निवासी जयनाथ राजभर के मनोनयन पर हर्ष व्यक्त किया गया। संवाद