स्मृति दिवस के अवसर पर जमानियां कोतवाली में दो मिनट का मौन कर श्रद्धांजलि देते पुलिस कर्मी।
- फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। शहीद स्मृति दिवस पर शनिवार को एसपी कार्यालय में दो मिनट का मौन रखा गया। पुलिस अधीक्षक डॉ.ओपी सिंह ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
जमानिया : शहीद स्मृति दिवस पर कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह की अध्यक्षता में कोतवाली पुलिस एवं अन्य कर्मियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कोतवाली परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया। इस दौरान कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने कहा कि 30 जनवरी 1948 को सत्य और अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी की हत्या कर दी गयी थी। हमें बापू के सिद्धांतों एवं बताए मार्ग पर चलना चाहिए। इस दौरान दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पुलिस कार्यालय में एसपी सिटी, एसपी ग्रामीण, सीओ एवं जमानिया कोतवाली में वरिष्ठ उपनिरीक्षक मंसाराम गुप्ता, सेनापति सिंह, विनय कुमार सिंह मौजूद रहे।