पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने मंगलवार को जनपद से लगे मऊ जनपद केकी सीमा पर भैसही नदी पुलिया का निरीक्षण किया। इस दौरान बैरियर लगाकर चेकिंग अभियान चलाने और दोनों तरफ से आने जाने वालों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया। साथ ही बार्डर पर किसी भी अवैध गतिविधि को रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। इस मौके पर सीओ कासिमाबाद विजय आनंद शाही, थानाध्यक्ष राजकुमार यादव, चौकी प्रभारी भूपेंद्र कुमार निषाद मौजूद रहे।इधर सेवराई संवाददाता के अनुसार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गहमर कोतवाल त्रिवेणी लाल सेन ने सेवराई चौकी इंचार्ज अशोक कुमार तिवारी एवं अर्द्ध सैनिक बल के जवानों के साथ अति संवेदनशील गोड़सरा गांव में रूट मार्च कर निष्पक्ष और निडर होकर मतदान करने के लिए जागरूक किया। उन्होंने विधानसभा चुनाव में एक स्वच्छ छवि के उम्मीदवार के चयन के लिए अधिक से अधिक लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया।