मरदह गांव के सपा नेता महेंद्र चौहान के पिता स्व. रामबचन चौहान को श्रद्धांजलि अर्पित करते सुभासपा
- फोटो : GHAZIPUR
मरदह। स्थानीय गांव निवासी सपा नेता महेंद्र चौहान के आवास पर शुक्रवार को सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जहूराबाद विधायक ओमप्रकाश राजभर पहुंचे। उन्होंने सपा नेता के पिता रामबचन चौहान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। इस दौरान आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा गाजीपुर दौरे के वक्त उन पर निशाना साधने के बयान के पर कहा कि चार बार सपा की सरकार रही। उसके बाद भी जनता को धोखा देने का कार्य किया है। सपा सरकार को लोग गुंडा राज की संज्ञा देते है, सपा पर वह गुंडाराज वाली मुहर अब भी लगी हुई है। हमको और पूरी दुनिया को धोखा समाजवादी पार्टी ने दिया है। अति पिछड़ों का दुश्मन सिर्फ समाजवादी पार्टी है। एक जाति के लोगों को सिपाही में भर्ती किया गया है। पुलिस की भर्ती वाराणसी में होती थी और इटावा और मैनपुरी के लोग भर्ती होते थे। सत्ता को व्यापार बनाने का कार्य किया था। इस मौके पर उमरावती सिंह, जयलाल राजभर, भोला राजभर, संतोष राजभर, शमशेर राजभर, बृजेश राजभर आदि मौजूद रहे।