फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: वसूली के शक में एसपी ने बंद कराया उत्तर प्रदेश-बिहार बॉर्डर पर बारा चेक पोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर/बारा। बलिया में वसूली कांड के बाद जनपद की पुलिस हाई अलर्ट है। खुद पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा प्राइवेट वाहन से रात में निरीक्षण करने निकल रहे हैं। उन्होंने वसूली की संभावनाओं को देखते हुए उत्तर प्रदेश-बिहार बॉर्डर पर बारा पुलिस चेक पोस्ट को बंद करा दिया है। बृहस्पतिवार से ताला भी लटक गया। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण के दौरान गहमर थाने के दो सिपाहियों को लाइन हाजिर और दो का स्थानांतरण कर दिया गया है। साथ ही इनके भूमिका की जांच भी कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश-बिहार को जोड़ने वाली नेशनल हाईवे 124-सी पर कर्मनाशा पुल के पास वर्ष 2021 में बारा पुलिस चेक पोस्ट बनाई गई। बिहार से आने वाले वाहनों को यहां चेक किया जाता है। कर्मनाशा पुल पार कर जिले की सीमा में प्रवेश करते ही यही एकमात्र ऐसा बैरियर है, जिसपर वाहनों की चेकिंग होती है। यहां छह-छह घंटे की पिकेट ड्यूटी भी लगाई जाती है। लेकिन, अचानक बृहस्पतिवार को इस पुलिस चेक पोस्ट पर ताला लटका देख हर कोई हैरान हो गया। लोग इसे लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। हालांकि बाद में पता चला कि पुलिस अधीक्षक खुद इस स्थान पर रात में प्राइवेट वाहन से आए थे। जहां यहां वसूली की संभावनाओं को देखते हुए इस चेक पोस्ट को बंद कराने का आदेश दिया है। उन्होंने निरीक्षण के दौरान गहमर थाने पर तैनात दो पुलिसकर्मियों यशवंत सिंह और विनोद कुमार की भूमिका को संदिग्ध पाते हुए लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही इनके खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी। इसके अलावा शिकायत मिलने पर सिपाही अभिषेक शुक्ला को सैदपुर और आकाश शुक्ला को स्वाट टीम में भेज दिया है। एसपी ने बताया कि रात में मैं खुद प्राइवेट वाहन से वहां गया था। यह कदम विभागीय अनुशासन को सुनिश्चित करने और कामकाज में पारदर्शिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उठाया गया है।
34 उप निरीक्षकों का कार्य क्षेत्र बदला
गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा ने जनपद के 34 उप निरीक्षकों को इधर से उधर किया है। इनमें 17 ऐसे उप निरीक्षक हैं, जो पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी और थानों पर उप निरीक्षक के रूप में तैनात किए गए हैं। एसपी के मुताबिक राम प्रवेश यादव को चौकी प्रभारी खुदाईपुरा से चौकी प्रभारी अस्पताल, देवेंद्र कुमार साहू थाना शाजियाबाद से चौकी प्रभारी हंसराजपुर, अजय प्रकाश पांडेय थाना मुहम्मदाबाद से चौकी प्रभारी बहादुरगंज, सुनील शुक्ला मुहम्मदाबाद से चौकी प्रभारी चौकी प्रभारी रजागंज, जबकि यहां तैनात विवेक कुमार पाठक को चौकी प्रभारी बारा बनाया गया है। अश्वनी प्रताप सिंह को थाना भांवरकोल से चौकी प्रभारी अटवा मोड़, मनोज कुमार पांडेय को थाना बरेसर से चौकी प्रभारी सैदपुर कस्बा, सुरेश मौर्या थाना जमानिया से चौकी प्रभारी सेवराई, राम कुमार दुबे को थाना जमानिया से चौकी प्रभारी अभईपुर, अरुण कुमार पांडेय को साइबर थाना से चौकी प्रभारी देवैथा, अरविंद कुमार को थाना भुुड़कुड़ा से चौकी प्रभारी ताजपुर कुर्रा, अविनाश मणि त्रिपाठी को थाना बहरियाबाद से चौकी प्रभारी मकदूमपुर और बृजेश्वर यादव को थाना करीमुद्दीनपुर से चौकी प्रभारी खिजिरपुर की जिम्मेदारी दी गई। इसी तरह लल्लनराम बिंद को थाना जमानिया से चौकी प्रभारी शहनिंदास, शिवप्रकाश पाठक को थाना दिलदारनगर से चौकी प्रभारी पहेतिया, लाल बहादुर सिंह को थाना नगसर से एसएसआई मुहम्मदाबाद और हंसराज मिश्रा को थाना रामपुर मांझा से थाना दिलदारनगर के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन से भेजे गए ये 17 उप निरीक्षक
सर्वजीत यादव को चौकी प्रभारी बहलोलपुर, हरिकृष्ण त्रिपाठी को चौकी प्रभारी खुदाईपुरा, हरिश्चंद्र सिंह को चौकी प्रभारी जलालाबाद, कमलभूषण राय को चौकी प्रभारी सिधौना, अजय कुमार को चौकी प्रभारी देवरिया, देवेेंद्र यादव को चौकी प्रभारी मटेहूं, भूपेश चंद्र कुशवाहा को थाना जमानिया, सुरेंद्र राम मिश्र को थाना शाजियाबाद, फूलचंद्र मिश्र को थाना रामपुर मांझा, प्रभाकर सिंह को थाना शाजियाबाद, प्रदीप कुमार को थाना सादात, हरिहर मिश्रा को थाना सादात, महेंद्र प्रसाद को थाना बहरियाबाद, लल्लू प्रसाद यादव को थाना कासिमाबाद, कमलेश गुप्ता को थाना नोनहरा, विजय नारायण राय को थाना बिरनो, राकेश सिंह को थाना गहमर में उप निरीक्षक का पद दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें