फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अस्सी लाख की एलईडी से दमकेगा सोनवल स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनवल में नए रेलवे स्टेशन को रोशनी से जगमगाने के लिए एलईडी लाइट लगाने का कार्य शुरू हो गया है। करीब 80 लाख की लागत से 110 एलईडी बल्ब लगाकर प्लेटफार्म संख्या-एक एवं दो को रोशन किया जाएगा। इसके लिए खंभा लगाने के साथ ही भूमिगत वायरिंग का काम जोरों पर किया जा रहा है। मार्च में संभावित ट्रायल को देखते हुए एक नंबर प्लेटफार्म को हर सुविधा से लैस करने का काम हर हाल में पूरा कर लिए जाने की संभावना है।
विज्ञापन

मालूम हो कि पहले चरण के तहत सोनवल में करीब 25 करोड़ की लागत से करीब एक हजार मीटर लंबा एवं तीस मीटर चौड़े यार्ड परिसर में 620 मीटर लंबे चार नए प्लेटफार्म का निर्माण का कार्य चल रहा है। यहां प्रकाश के लिए एक नंबर प्लेटफार्म पर 65 एवं दो नंबर प्लेटफार्म पर 45 आधुनिक एलईडी की लाइट लगाने का काम शुरू हो गया है।
रेलवे एवं कार्यदायी संस्था का पूरा जोर एक नंबर प्लेटफार्म को ट्रायल से पहले फरवरी माह के अंतिम सप्ताह तक हर तरह की सुविधाओं से सुसज्जित करने का है। एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए करोड़ों की लागत से फुट ओवरब्रिज (एफओबी) का निर्माण भी शुरू हो गया है। इसके अलावा प्लेटफार्म की मुख्य इमारत के सामने करीब 25 लाख की लागत बनने वाला बड़ा शेल्टर बनकर तैयार हो गया है। जबकि अन्य छोटे-छोटे शेल्टरों का निर्माण जारी है। इस संबंध में आरवीएनएल के सीपीएम विकास चंद्रा ने बताया कि लाइट लगाने एवं स्टेशन के अन्य काम काफी तेजी से चल रहे हैं। उम्मीद है फरवरी माह तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें