रेवतीपुर। स्थानीय गांव स्थित नेहरू विद्यापीठ इंटर कालेज के मैदान पर नवयुवक संघ के तत्वावधान में 58वीं अंतरराज्यीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित है।
सोमवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में टाईब्रेकर में सोनपा ने रामगढ़ को 5-4 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। शुरूआत से ही दोनों टीमों के बीच काफी रोमांचक मैच देखने को मिला। मध्यान्तर से पहले दोनों ही टीमें गोलरहित बराबरी पर रहीं। इसके बाद भी मैच समाप्त होने तक दोनों टीम कोई गोल नहीं कर सकीं। निर्णय निकलता न देख निर्णायक ने पेनाल्टी शूट आउट का सहारा लिया जिसमें सोनपा ने रामगढ़ को 5-4 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। निर्णायक एमडी खान रहे। संवाद