थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव ससुराल आए दमाद की गंगहर नदी में डूबकर बृहस्पतिवार की रात मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के रोने- बिलखने की आवाज से चीख-पुकार मच गई। मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के आसमानी उर्फ मालीचक निवासी परमूराम (46) चांदपुर गांव स्थित ससुराल आए थे। वह देर शाम शौच के लिए सिवान के तरफ गए हुए थे। शौच के बाद वह गंगहर नदी के तरफ गए थे, जहां हाथ-पैर धोते समय उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जाने से डूब गए। इधर परमूराम को डूबता देख वहां मौजूद ग्रामीण शोर मचाने लगे।आवाज सुनकर ग्रामीणों और ससुराल के लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस को सूचना देने के बाद ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद अधेड़ को जब-तक पानी से बाहर निकाला जाता। उसकी मौत हो चुकी थी।
थानाध्यक्ष सत्येंद्र राय ने बताया कि नदी में डूबकर अधेड़ की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।