फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ सुविधाभोगी बड़े किसान अपनी सुविधा छिन जाने के डर से कर रहे आंदोलन

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद इण्टर कॉलेज में भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में बोलते मुख्य अतिथि दर्जा प्राप्त - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। स्थानीय तहसील के अष्ट शहीद इंटर कालेज के सभागार में बृहस्पतिवार को भाजपा की ओर से आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में मुख्य अतिथि पूर्वांचल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष दयाशंकर दयालु ने कहा कि प्रदेश का प्रबुद्ध वर्ग भारतीय जनता पार्टी के साथ मजबूती के साथ खड़ा है। कहा कि सरकार ने प्रदेश को विकसित प्रदेश की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया है। प्रदेश में चार एक्सप्रेस-वे और दो एम्स बनाकर प्रदेश में विकास को तेज कर दिया है। पूरे प्रदेश में विशेषकर सबसे पिछड़े पूर्वांचल में रेल और सड़क का जाल बिछ गया है। उन्होंने प्रबुद्ध वर्ग का आह्वान किया कि सरकार के विकास कार्यों और जनहित की योजनाओं को लोगों के बीच बताएं। विधायक अलका राय ने कहा कि कार्यकाल से पूर्व मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र में सड़क पूरी तरह से जर्जर थी। क्षेत्र के विकास में पूरी झोंकने का ही प्रतिफल है कि पूरे क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछ गया है। सम्मेलन में विजय शंकर राय, अनिल कुमार राय मुन्ना, अशोक पांडेय, अवधेश राय, आनंद राय मुन्ना, पीयूष राय, प्रमोद राय, ओमप्रकाश उपाध्याय, कृष्णानंद राय, रविकांत उपाध्याय आदि लोग उपस्थित रहे। अध्यक्षता श्रीपति भारती और संचालन रामजी गिरि ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें