फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 40-50 हजार रुपये में आए थे सॉल्वर, बिहार से है कनेक्शन, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी के भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा में कई स्तर से की जा रही निगरानी के बाद भी सॉल्वर गिरोह सक्रिय रहा। दूसरे दिन पांच साल्वर पकड़े गए। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि सॉल्वरों को ऐसा करने के लिए 40-50 हजार रुपये मिले थे। हालांकि पुलिस को अंदेशा है कि कहीं ये किसी गिरोह के सदस्य तो नहीं है, जिसकी जड़ तक जाने के लिए पुलिस जुट गई है। फिलहाल, प्रारंभिक जांच में जो बात सामने आई है उसके मुताबिक बिहार से ही ये डील हुई है।
विज्ञापन

परीक्षा शुरू होने के पहले ही पुलिस ने जनपद से आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जो परीक्षा शुरू होने के दो घंटे पहले ही व्हाट्सएप पर एबीसीडी फार्मेट मे उत्तर उपलब्ध कराने का दावा किए थे। इसके बाद पुलिस ने पेपर आउट होने के अफवाह उड़ाते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया, फिर रविवार को आखिरकार पांच साल्वरों को दिल्ली की टीम की मदद से पकड़ा, जिनसे पूछताछ में यह बात सामने आई कि उन्हें ऐसा करने के लिए 40-50 हजार रुपये मिले। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर पांच साल्वरों को गिरफ्तार किया है। यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि क्या ये किसी गिरोह से संबंधित तो नहीं थे। यदि ऐसा होगा तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
बुुआ के बेटे की जगह परीक्षा देने आया था सॉल्वर, गिरफ्तार
श्रीराम राम सूरत सिंह इंटर कॉलेज ताड़ीघाट में दूसरी पाली की परीक्षा में थंब मेल कराते समय संदेह के आधार पर पुलिस कर्मियों ने एक अभ्यर्थी को पकड़ लिया, जिससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम सुनील कुमार गौड़ निवासी मठ महमदपुर थाना सरायलखंसी जनपद मऊ बताया। पुुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने बुआ के बेटे रमेश कुमार गौड़ निवासी मिरजापुर थाना दुल्लहपुर की जगह परीक्षा देने आया था।
विज्ञापन

50 हजार हजार में हुई थी डील, थंब के मिलान के दौरान धराया
डॉ. एम अंसारी इंटर कॉलेज में पहली पाली की परीक्षा के पहले परीक्षार्थियों का थंबमेल लिया जा रहा है। साथ ही फोटो खींचकर दिल्ली भेज रहे थे। मौके पर एसडीएम मुहम्मदाबाद आशुतोष कुमार भी तैनात थे, तभी एक थंबमेल कराने के दौरान एक अभ्यर्थी पर संदेह हुआ, जिस पर एसडीएम ने पूछताछ किया तो उसने अपना नाम धर्मेंद्र कुमार बताया। पुलिस के मुताबिक वह बिहार के रामपुर पालीगंज पटना का निवासी है, जो कासिमाबाद थाना क्षेत्र के बढ़ौरा गांव निवासी नागेंद्र राजभर की जगह परीक्षा देने सॉल्वर के तौर पर आया था, उसे इसके लिए 50 हजार रुपये मिला था।
40 हजार में हुई थी डील, दिल्ली से अधिकारियों ने संदेह होने पर दी जानकारी
राधा कृष्ण गुप्त आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज दिलदारनगर में दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान एक सॉल्वर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक परीक्षा में बिरनो थना क्षेत्र के ओझीपुर गांव निवासी वीरेंद्र कुमार को शामिल होना था। लेकिन, उनकी जगह बिहार के लक्खी सराय जिले के बढ़हीया थाना क्षेत्र के दरियापुर निवासी साल्वर रोहित कुमार परीक्षा देने पहुंचा। वह कूचरचित तरीके से आधार कार्ड पर अपनी तस्वीर लगवा लिया था। यही नहीं, थंबमेल की कराकर परीक्षा हाल में बैठ गया। इधर, जांच में के बाद दिल्ली के अधिकारियों ने फोटो मिसमैच होने पर संदेह जाहिर किया पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू किया तो उसने सच्चाई बता दिया। पुलिस के मुताबिक उसे ऐसा करने के लिए 40 हजार रुपये मिलता, जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें