दुल्लहपुर। भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर धनी गांव निवासी समाजसेवी संजय सिंह (50) पत्नी वंदना सिंह (47) और पुत्र आयुष्मान सिंह (16) के साथ कार से रविवार को घर से दिल्ली के लिए निकले थे। सैफई में आगरा एक्सप्रेस-वे कार डिवाइडर से टकराकर गड्ढे में गिर गई। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान संजय सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग ग्रामीणों के साथ घटना स्थल के लिए रवाना हो गए।
ग्रामीणों ने बताया की संजय सिंह दिल्ली में ही रहकर कारोबार करते थे और वहीं पर उन्होंने मकान भी बनवा लिया था। संजय सिंह दो भाइयों में सबसे बड़े थे। संजय सिंह एक सामाजिक व्यक्ति थे। घटना से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।