फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मास्क के दिखाई दिए अधिकारी और मतदान कार्मिक

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। विकासखंड में प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त पदों पर उपचुनाव कराने के लिए 24 पोलिंग पार्टी शुक्रवार को मतदान केंद्रों के लिए रवाना की गई। इस दौरान अधिकारी एवं पोलिंग पार्टी के कर्मचारी मास्क आदि के बिना ही दिखाई दिए। आज दिन में पोलिंग पार्टी विकासखंड पहुंची जहां कर्मचारी सामग्री वितरण के लिए बैठे हुए थे और किसी ने भी मास्क नहीं पहना हुआ था। इन कर्मचारियों के पास सेनेटाइजर भी मौजूद नहीं था। इतना ही नहीं पोलिंग पार्टी के कर्मचारी भी बिना मास्क के ही सामग्री देते दिखाई दिए। आरओ दिलीप शुक्ला ने बताया कि उपचुनाव के लिए 24 पोलिंग पार्टी बनाई गई है और एक पोलिंग पार्टी में चार कार्मिक हैं। इसके साथ ही पांच एआरओ चार सेक्टर मजिस्ट्रेट एक जोनल मजिस्ट्रेट को भी तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें