फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अब तक 65 फीसदी वोटरों तक पहुंचा गणना प्रपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को लेकर निर्वाचन कार्यालय ने तेजी दिखाते हुए कार्य की रफ्तार बढ़ा दी है। अब तक लगभग 65 प्रतिशत मतदाताओं तक गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं। 600 से अधिक मतदाताओं से गणना प्रपत्र वापस भी एकत्र किए गए हैं। निर्वाचन कार्यालय की ओर से मतदाता सूची की शुद्धता और अद्यतन प्रक्रिया के तहत मैपिंग री-प्रोसेस भी शुरू कर दी गई है। इससे मतदाताओं के नाम, पते और बूथ वार आंकड़े सही रूप में दर्ज किए जा सकें। जिलाधिकारी/ जिलानिर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि जनपद में यह प्रक्रिया चार नवंबर से चल रही है, और संबंधित अधिकारियों को 15 नवंबर तक गणना प्रपत्र वितरण का कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया हैं। उन्होंने बताया कि इसके बाद मैपिंग व कलेक्शन कार्य तेज किया जाएगा। प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। डीएम ने बताया कि15 नवंबर तक गणना प्रपत्रों का वितरण कार्य पूरा करने के उपरांत मतदाताओं से गणना प्रपत्र वापस लेने और मैपिंग की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाए। ताकि निर्धारित समयावधि में एसआईआर की प्रक्रिया पूरी की जा सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें