फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अब तक 9 ब्लाॅक के बिना मान्यता वाले 52 स्कूल बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों की सूचना शासन की ओर से 15 अगस्त तक उपलब्ध कराने का फरमान जारी किया गया था लेकिन बुधवार की शाम तक नौ विकासखंडों से 52 स्कूलों को नोटिस जारी करते हुए बंद कराया गया है। इसमें सबसे अधिक 13 स्कूल भांवरकोल ब्लाक में बंद कराए गए है। जिले के विभिन्न विकासखंडों में बिना मान्यता के स्कूल धड़ल्ले से चल रहे हैं। इनको लेकर शासन गंभीर है। बेसिक शिक्षा निदेशक की तरफ से बिना मान्यता प्राप्त चल रहे विद्यालयों की सूची तैयार कर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों से 15 जुलाई तक मांगी गई थी। चेतावनी दी गई कि अगर निर्धारित अवधि तक बिना मान्यता के चल रहे विद्यालयों की सूची मुख्यालय को नहीं भेजी गई तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बुधवार की शाम तक जिले के नौ ब्लाकों से 52 विद्यालयों को नोटिस देकर बंद कराने की सूचना उपलब्ध कराई गई है। इसमें भांवरकोल ब्लाक के सबसे अधिक 13 स्कूल हैं। इसके अलावा जमानिया और रेवतीपुर ब्लाक में 9-9, भदौरा 5, जखनिया एवं सदर 2-2, मरदह एवं बिरनो 3-3 और सैदपुर विकासखंड क्षेत्र के 6 बिना मान्यता वाले स्कूलों को नोटिस देकर बंद कराया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने बताया कि जिले के 9 ब्लाकों के बिना मान्यता के 52 विद्यालय पाए गए थे, जिन्हें नोटिस देकर बंद कराया गया है। शासन बिना मान्यता वाले विद्यालयों के खिलाफ सख्त है और शिक्षा के मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। यह कदम न केवल शिक्षा की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है, बल्कि यह उन छात्रों के भविष्य को भी सुरक्षित करने का प्रयास है, जो इन विद्यालयों में पढ़ाई कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें