फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: चौकी पर सोई महिला को सांप ने डसा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
देवकली। नंदगंज थाना क्षेत्र के ठेहुंना गांव में सोमवार को सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी संजू बिंद (38) पत्नी बबलू बिंद घर स्थित चौकी पर सो रही थी। महिला का हाथ नीचे लटक रहा था। इसी दौरान सर्प ने हाथ में डस लिया। शोर मचाने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और झाड़- फूंक के बाद बेलासी मिशन पर ले गए। जहां स्थिति गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
ग्राम प्रधान संघ के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष जनार्दन सिंह ने बताया कि परिवार की सूचना पर नंदगंज पुलिस को दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में चीख-पुकार मची रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें