फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मां संग सोए दो भाइयों को सांप ने डसा, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के खजुरी गांव की घटना, मां के साथ सो रहे थे दोनों
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के खजुरी गांव में सोमवार की रात एक साथ सो रहे दो भाइयों को सांप ने डस लिया। परिवार के लोग दोनों आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे भाई का इलाज चल रहा है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सरोज देवी पत्नी लाल बिहारी अपने दो बेटों निरासुल लाल (14) और हिमांशु (12) के साथ सोमवार की रात में सो रही थी। परिवार के लोगों के मुताबिक रात में करीब ढाई बजे सांप ने दोनों भाइयों को डस लिया। जानकारी हाेने पर परिवार के लोग दोनों भाइयों को लेकर आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने निरासुल लाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हिमांशु का इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विषधर के दंश से महिला की मौत
करंडा। करंडा के सरायमुहम्मदपुर निवासी पुष्पा (32) पत्नी संतोष चौधरी नागपंचमी के दिन ही घर की साफ सफाई कर रही थी। इसी दौैरान किसी विषधर ने डंस लिया। परिवार के लोग इलाज के लिए मऊ स्थिति एक अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें