नोनहरा थाना क्षेत्र के शहबाजकुली गांव के पास मुहम्मदाबाद- गाजीपुर मार्ग से पुलिस टीम ने बीते 28 अगस्त की रात एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तलाशी लेने पर एक किलो 300 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया।
अपराध पर अंकुश एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत चौकी प्रभारी अटवा मोड़ उपनिरीक्षक संदीप दुबे, हेडकांस्टेबल सोबरन यादव, कांस्टेबल सूरज सिंह के द्वारा क्षेत्र में भ्रमण किया जा रहा था। शहबाजकुली गांव से झारखंड प्रांत के साहेबगंज जनपद के तिपहाड़ थाना के तिनपहाड़ गांव निवासी शिबु नोनिया को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक किलो 300 ग्राम गांजा बरामद हुआ।