फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई। गहमर कोतवाली पुलिस ने अवैध देशी शराब के साथ बुधवार को एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। बारा चौकी इंचार्ज थाना क्षेत्र के भतौरा घाट के पास मौजूद थे कि एक संदिग्ध व्यक्ति झोला लेकर आते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 90 शीशी अवैध देशी शराब बरामद हुई। पुलिस की पूछताछ में उसने अपना नाम केदार उर्फ मुन्ना निवासी ग्राम सिकरौरा थाना राजपुर जनपद बक्सर बिहार बताया। इस संबंध में कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि अवैध देशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें