गहमर कोतवाली के भदौरा रेलवे क्रासिंग के पास से पुलिस टीम ने बुधवार की देर शाम एक तस्कर को गिरफ्तार कर 42 शीशी अवैध देशी शराब बरामद किया।
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने भदौरा रेलवे क्रासिंग के पास से एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 42 शीशी अवैध देशी शराब बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम अमीरचंद राम निवासी खलासी मुहल्ला थाना टाउन जिला बक्सर बिहार बताया। इस संबंध मेंगहमर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि तस्कर को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।