फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: गंगा किन्नर में हत्याकांड का छठा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज। पुलिस ने बृहस्पतिवार को गंगा किन्रर हत्याकांड में छठवें आरोपी राहुल चौहान को रामपुर बंतरा से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद किया है। इससे पहले पुलिस पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि 29 दिसंबर को दिनदहाड़े कपड़े की दुकान में घुसकर गंगा किन्नर की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में आरोपी राहुल चौहान उर्फ किशन उर्फ सूरज निवासी सिकरौल पोखरा, कैंट वाराणसी भागने की फिराक में था। वह रामपुर बंतरा हाईवे कट पर वाहन का इंतजार कर रहा था। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके जाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा, एक कारतूस बरामद हुआ। आरोपी का चालान कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें