फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अलग-अलग खाद्य पदार्थों के छह नमूने लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से चलाया जा रहा अभियान बुधवार को भी जारी रहा। विभागीय टीम ने जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिष्ठानों की जांच कर अलग-अलग खाद्य पदार्थों के छह नमूने लिए। सहायक आयुक्त (खाद्य) आरसी पांडेय ने बताया कि सिधौना स्थित दो अलग-अलग प्रतिष्ठानों से पनीर के एक-एक नमूने लिए गए। सैदपुर-चंदौली मार्ग पर एक डिलीवरी वैन से गन्ने के गुड़ का नमूना, रायपुर स्थित एक विनिर्माण प्रतिष्ठान से बूंदी के लड्डू और छेना मिठाई के एक-एक नमूने तथा सिधौना बाजार स्थित विनिर्माण प्रतिष्ठान से छेने का एक नमूना लिया गया। सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। नमूना लेने की कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारियों गुलाबचंद गुप्त, विपिन कुमार गिरि, धनंजय सिंह, अरविंद प्रजापति, पंकज कुमार कनौजिया और अमरनाथ ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें