फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुड़कुड़ा के बोराडीह गांव में हुई मारपीट में छह लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भुड़कुड़ा कोतवाली के बोराडीह गांव में मंगलवार को बिजली का केबिल जोड़ने की बात को लेकर पट्टीदारों ने लाठी डंडे से एक परिवार के छह लोगों को मारकर घायल कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। गांव के अशोक कुमार ट्रांसफार्मर से बिजली का केबल जोड़वा रहे थे। तभी पट्टीदारों ने अपना बिजली का केबल काटने का आरोप लगाया और मारने-पीटने लगे। इस घटना में अशोक, उनका पुत्र अमन, पुत्री बेबी, अंजलि और पड़ोस के रामजन्म घायल हो गए। पीड़ित ने चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया। इस संबंध में भुड़कुड़ा कोतवाल शिवप्रताप वर्मा ने बताया मुकदमा दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें