फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह लोगों पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली विभाग के मार्निंग चेकिंग अभियान के तहत एसडीओ शिवशंकर सिंह के नेतृत्व में जेई नत्थू यादव ने तैलियानी एवं गदनपुर गांव में शुक्रवार सघन चेकिंग अभियान चलाया। आधा दर्जन लाइनमैन ने करीब तीन सौ घरों में आकस्मिक जांच पड़ताल किया। प्रभारी आदिल खान ने बताया कि गदनपुर एवं तैलियानी में कुल छह लोगों पर बिजली चोरी के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराया गया। एक लाख 35 हजार वसूली के साथ पंद्रह लोगों का कनेक्शन काट दिया गया और पांच लोगों का विद्युत भार बढ़ाया गया। जेई नत्थू यादव ने बताया कि सभी गांवों में ग्रामप्रधान और संभ्रात नागरिकों के साथ विद्युत उपभोक्ताओं से बिल जमा कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें