बहरियाबाद। स्थानीय पानी टंकी से भिलिहिली तक करीब छह किमी सड़क जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो गई है। इस सड़क पर लोग हिचकोले खाते हुए सफर करने को विवश हैं। काफी हो-हल्ला करने के बाद सड़क की पैचिंग तो कराई गई, लेकिन फिर यह पुरानी दशा में पहुंच गई है। बहरियाबाद स्थित विद्यालयों में अध्ययन के लिए सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं भी इस मार्ग पर प्रतिदिन आवागमन करते हैं। सड़क की बदहाली से उन्हें भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।