फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते के विवाद में हुई मारपीट में छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। कोतवाली थाना क्षेत्र के कटया लहंग गांव में रविवार की देर शाम दो परिवारों के बीच रास्ते की जमीन को लेकर हुए विवाद में लाठी-डंडे चलने से दोनों पक्ष के कुल छह लोग घायल हो गए। एक पक्ष का आरोप है कि मारपीट के दौरान दूसरा पक्ष ने रायफल से जान मारने की नीयत से गोली चलाई। पुलिस किसी भी तरह की फायरिंग से इनकार कर रही है। कटया लहंग गांव निवासी त्रिभुवन पांडेय और मनोज पांडेय के बीच रास्ते को लेकर ज्यादा दिन से विवाद चल रहा है। मनोज पांडेय की तरफ से जहां रास्ता मांगा जा रहा है वहां पर त्रिभुवन पांडेय के पक्ष ने पहले से बाउंड्री खड़ा किया हुआ था। दो माह पूर्व त्रिभुवन की बाउंड्रीवाल को कुछ लोगों ने तोड़ दिया। उसी जमीन पर रास्ते की मांग की जा रही थी। शाम करीब छह बजे त्रिभुवन पांडेय का पक्ष टूटी हुई बाउंड्री का निर्माण कर रहा था। इसी बीच मनोज पांडेय का पक्ष बाउंड्री निर्माण को रोकने लगा और कहा कि रास्ता छोड़कर बाउंड्री बनाएं। इसी विवाद पर दोनों पक्षों में मारपीट शुरु हो गई। मारपीट की घटना में त्रिभुवन पांडेय, रत्नेश पांडेय, मनोज पांडेय, आशुतोष पांडेय, प्रतीक पांडेय, इंदु पांडेय घायल हो गई। मनोज पांडेय के पक्ष के लोगों का आरोप है कि मारपीट के दौरान विरोधी पक्ष ने राइफल से गोली चलाई है, लेकिन किसी को लगी नहीं है। जबकि दूसरे पक्ष ने गोली चलाने से इनकार किया। इस संबंध में थाना प्रभारी फूलचंद पांडेय ने बताया कि दोनों पक्ष से जो लोग घायल हैं उनका मेडिकल कराया जा रहा है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। मारपीट के दौरान जहां तक गोली चलने की बात कही जा रही है वह सरासर गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें