फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: आग से छह झोपड़ियां जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर के मौजा लालापुर के हरिजन बस्ती में बृहस्पतिवार को चूल्हे से निकली चिंगारी से छह झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। वहीं तीन बकरियां झुलस कर मर गईं। जबकि दो बकरियां आंशिक रूप से झुलस गई, जिनका इलाज चल रहा है। आग ने सबसे पहले पप्पू यादव की झोपड़ी को जद में लिया। इसके बाद श्याम सुन्दर राम, रविंद्र राम, रमाशंकर राम, जितेन्द्र राम, श्रीराम यादव और मुद्रीका यादव की झोपड़ी भी जल गई। झोपड़ी में रखी चौकी, चारपाई और बिस्तर सहित अनाज जल गया। आग लगने के समय ज्यादातर पुरुष सदस्य खेतों में काम करने गए थे। मौके पर बुजुर्ग और बच्चे ही मौजूद थे। इसके कारण आग बुझाने में कुछ समय लग गया। ग्रामीणों ने हैंडपंप के सहारे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्राम प्रधान कमलेश यादव की सूचना पर अग्निशमन कर्मी पहुंचे और आग पर काबू पाया। क्षेत्रीय लेखपाल संतोष राय ने क्षतिपूर्ति के आंकलन के बाद पीड़ित परिवार को खाद्यान्न मुहैया कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें